Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज़: बलरामपुर में छोटे बच्चों के विवाद ने ली अधेड़ की जान, मारपीट में हनीफ की मौत।

ब्रेकिंग न्यूज़: बलरामपुर में छोटे बच्चों के विवाद ने ली अधेड़ की जान, मारपीट में हनीफ की मौत।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जिले के थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बढ़या पकड़ी के गोगाथर गांव में छोटे-छोटे बच्चों के मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। देखते ही देखते दो पक्षों में कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार गांव में चारपाई से बकरी के टकराने को लेकर विवाद शुरू हुआ। पहले बच्चों के बीच कहासुनी हुई और बाद में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट होने लगी। इसी दौरान अधेड़ हनीफ गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर कोतवाली उतरौला पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव में अचानक हुई इस घटना से दहशत और तनाव का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!