Breaking News

गोल्डी बरार गैंग की दहशत पर सीएम योगी सख्त, दिशा पाटनी के पिता से की फोन पर बात, सुरक्षा का दिलाया भरोसा।

गोल्डी बरार गैंग की दहशत पर सीएम योगी सख्त, दिशा पाटनी के पिता से की फोन पर बात, सुरक्षा का दिलाया भरोसा।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिशा पाटनी के पिता और रिटायर्ड सीओ विजिलेंस जगदीश पाटनी से स्वयं फोन पर बात की और परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने पाटनी परिवार को आश्वस्त किया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस को मामले की पूरी तहकीकात कर जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।

जगदीश पाटनी ने बातचीत की पुष्टि करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने परिवार का हालचाल जाना और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

गौरतलब है कि गुरुवार देर रात बरेली में दिशा पाटनी के घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने लगातार नौ राउंड फायरिंग की थी। जांच में सामने आया कि इस घटना के तार कुख्यात गोल्डी बरार गैंग से जुड़े लोगों से जुड़े हो सकते हैं। गोलीबारी से क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया था।

घटना के बाद से ही पाटनी परिवार के घर पर चौबीसों घंटे पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने इस हमले को गंभीर मानते हुए गैंगस्टर गिरोहों पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज कर दी है।

बाइट – जगदीश पाटनी, पिता दिशा पाटनी

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!