Breaking News

बिजली उपखंड कार्यालय सहसवान में शिविर, उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण, 7.80 लाख की वसूली, 125 कनेक्शन काटे गए।

विद्युत विभाग शिविर: 40 बिल सही, 15 मीटर बदले, लाखों की वसूली

सहसवान (बदायूं)। विद्युत उपखंड कार्यालय सहसवान में सोमवार को एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बिजली उपभोक्ताओं की बिल और मीटर संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान विभाग ने राजस्व वसूली और उपभोक्ता सेवाओं से जुड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया।

उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता ने जानकारी दी कि शिविर के दौरान करीब 7.80 लाख रुपये की वसूली की गई। बिल सुधार के लिए आए 50 उपभोक्ताओं में से 40 के बिल मौके पर सही कर दिए गए। इसके अलावा 15 उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए और शहरी और ग्रामीण बकायेदारों के लगभग 125 कनेक्शन काट दिए गए।

शिविर में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों से बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे और अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारीयों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर समाधान किया।

शिविर में एसडीओ विपिन गुप्ता, जेई टाउन डीएन प्रसाद, जेई ग्रामीण हरिशंकर प्रसाद, बाबू हरदेव व अजीत, टीजी-2 सुनील बाबू और ललित मौजूद रहे। इसके साथ ही विभागीय स्टाफ में सुनील यादव, रहमान, पप्पन, फैजान और मुबारक अली ने सक्रिय भूमिका निभाई।

अधिकारियों का कहना है कि विभागीय शिविरों का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और राजस्व वसूली को बढ़ावा देना है। ऐसे शिविर आगे भी लगाए जाएंगे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!