Breaking News

चंद्रप्रभा नदी में मिला 23 वर्षीय महिला का शव, पुलिस ने शुरू की जांच।

चंद्रप्रभा नदी में मिला 23 वर्षीय महिला का शव, पुलिस ने शुरू की जांच।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ 

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के नेकनामपुर गांव के पास चंद्रप्रभा नदी में 23 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बहता मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर बबुरी चौकी इंचार्ज अजय कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नदी से शव को बाहर निकालकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की जानकारी जुटा रही है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शव कई घंटे से नदी में बह रहा था।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को महिला के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत थाना में संपर्क करें।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!