Breaking News

कासगंज में मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा।

कासगंज में मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा।

सपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी के आदर्शों का लिया संकल्प।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को जिले भर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें याद किया। सहावर के बंगले में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि “नेताजी मुलायम सिंह यादव युगों-युगों तक हमारे लिए मार्गदर्शक रहेंगे। उनका जीवन समाजवाद और सेवा का उदाहरण है।”

कार्यक्रम में सपा के जिला और नगर पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। उन्होंने नेताजी के आदर्शों पर चलने और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेताजी हमेशा कमजोर वर्गों, किसानों और समाज के गरीब वर्गों के लिए लड़ते रहे। उनकी सोच और नीतियों को अपनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …