Breaking News

बरेली बवाल: पुलिस-प्रशासन का कड़ा एक्शन।तौकीर रजा के दामाद मोहसिन रजा गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति जब्त।

बरेली बवाल: पुलिस-प्रशासन का कड़ा एक्शन।

तौकीर रजा के दामाद मोहसिन रजा गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति जब्त।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता

बरेली। हाल ही में हुए बरेली बवाल के बाद पुलिस और प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। मौलाना तौकीर रजा के बड़े भाई मन्नानी मियां के दामाद मोहसिन रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

अवैध निर्माण पर बुलडोजर

जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने मोहसिन रजा द्वारा नाले की जमीन पर कब्जा कर बनाए गए अवैध गैराज को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा उनके रिसॉर्ट को सील कर दिया गया। तौकीर रजा के करीबी हाजी शराफत खान के मैरिज लॉन पर भी ताला जड़ दिया गया।

प्रभारी मंत्री का बयान

प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने सख्त लहजे में कहा कि “कानून से बड़ा कोई नहीं है। उपद्रवियों को हर हाल में दंडित किया जाएगा। अवैध कब्जा और नक्शे में हेरफेर किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। जहां गड़बड़ी मिलेगी, वहां बुलडोजर समेत कठोर कार्रवाई होगी।”

बड़े नामों पर शिकंजा

अब तक बरेली बवाल में 62 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें मौलाना तौकीर रजा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नफीस और पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम भी शामिल हैं। पुलिस इन्हें घटना का मास्टरमाइंड मान रही है।

प्रशासन ने अब तक 150 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। मोहसिन रजा की गिरफ्तारी के बाद मन्नानी मियां के दूसरे दामाद और सपा पार्षद ओमान रजा पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। ओमान घटना का आरोपी है और फिलहाल फरार है। पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

सीएम का निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली बवाल पर कड़ा रुख अपनाया है। उनके निर्देश पर पुलिस-प्रशासन लगातार उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा और अवैध कब्जों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!