Breaking News

एनसीसी कैडेट छात्रा बनी एक दिवसीय थाना प्रभारी, मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत शाहजहांपुर पुलिस की अनोखी पहल।

एनसीसी कैडेट छात्रा बनी एक दिवसीय थाना प्रभारी

मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत शाहजहांपुर पुलिस की अनोखी पहल।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत शाहजहांपुर पुलिस द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में श्यामा देवी एस.एस. पीजी कॉलेज की बीए तृतीय वर्ष की एनसीसी कैडेट छात्रा श्यामा देवी को एक दिन के लिए थाना चौक कोतवाली प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

थाने पहुंचने पर पुलिस बल और थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने छात्रा का स्वागत किया। इसके बाद उन्हें थाने की विभिन्न शाखाओं जैसे महिला हेल्प डेस्क, मुंशी कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार और कम्प्यूटर कक्ष का भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्रा को एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, शिकायतों की सुनवाई, अपराध विवेचना और महिला सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।

एक दिवसीय थाना प्रभारी के रूप में श्यामा देवी ने महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई की और फरियादियों से संवाद भी किया। इस अनुभव से उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली की व्यवहारिक समझ प्राप्त हुई।

थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने कहा कि “मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं को एक दिवसीय थाना प्रभारी बनाना, न केवल उन्हें पुलिस व्यवस्था से जोड़ता है बल्कि उनके मन में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना भी पैदा करता है। पुलिस सदैव महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है।”

इस आयोजन से छात्राओं और महिलाओं में यह संदेश गया कि पुलिस उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति गंभीर है और मिशन शक्ति उनके सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …