Breaking News

वृद्ध महिला की सिर कुचलकर हत्या, घर के भीतर मिला रक्तरंजित शव, एसपी मौके पर पहुंचे।

वृद्ध महिला की सिर कुचलकर हत्या, घर के भीतर मिला रक्तरंजित शव, एसपी मौके पर पहुंचे।

मनीष सिंह, संवाददाता 

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर गांव में एक वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 65 वर्षीय चमेला देवी पत्नी स्वर्गीय विजय सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिला घर पर अकेली रहती थीं। सुबह उनका खून से लथपथ शव मकान के अंदर पड़ा मिला तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों के मुताबिक सुबह दूध देने पहुंची एक बच्ची ने घर में शव देखा और शोर मचा दिया। देखते ही देखते आसपास के लोग जुट गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का निरीक्षण किया। शव के पास ईंट और पत्थर मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं से सिर कुचलकर हत्या की गई है।

घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाल गगन राज सिंह व इंस्पेक्टर चंद्रकेश शर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंचे और छानबीन शुरू की। कुछ ही देर बाद पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे और एएसपी अनंत चंद्रशेखर भी घटनास्थल पहुंचे और अधिकारियों से बारीकी से जानकारी ली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि अज्ञात हमलावर देर रात घर में घुसे और महिला की हत्या कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाने और हत्यारों की तलाश में पुलिस की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।

गांव में घटी इस वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है और हर कोई घटना को लेकर चर्चाओं में जुटा है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!