Breaking News

नहर से अचेत अवस्था में युवक बरामद, गले पर रस्सी जैसे निशान, हालत गंभीर।

नहर से अचेत अवस्था में युवक बरामद, गले पर रस्सी जैसे निशान, हालत गंभीर।

राजन सिंह, संवाददाता 

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नेगुरा माइनर में बुधवार को एक अज्ञात युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों ने नहर किनारे युवक को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया।

डॉक्टरों की जांच में युवक के गले पर रस्सी जैसी रेखाएं दिखाई दीं, जिससे घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। घायल युवक को होश तो आया लेकिन वह बोलने में असमर्थ है। स्थिति गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे वाराणसी स्थित बीएचयू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं। वहीं इलाज की व्यवस्था भी पुलिस की निगरानी में कराई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की अटकलें तेज हो गई हैं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!