Breaking News

चलती ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शुरू की छानबीन।

चलती ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शुरू की छानबीन।

राजन सिंह, संवाददाता

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-पीडीडीयू नगर रेलखंड पर सोमवार को एक दुखद हादसा हुआ। चौरहट गांव के पास चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जलीलपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यात्रा के दौरान युवक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह ट्रेन से नीचे गिर गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई। शुरुआती जांच में पुलिस को मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

तलाशी के दौरान युवक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान धीरज कुमार, पुत्र स्वर्गीय श्यामलाल, निवासी तिलकपुरा, रोहतास (बिहार) के रूप में हुई। पहचान के बाद पुलिस ने तुरंत परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस पूरे रेलखंड पर सतर्क हो गई है और हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …