Breaking News

फर्रुखाबाद में नाबालिक से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, हाथ जोड़कर मांगी माफी।

फर्रुखाबाद में नाबालिक से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, हाथ जोड़कर मांगी माफी।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में नाबालिक बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक अधेड़ युवक को गिरफ्तार किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने तुरंत शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोप के गंभीर होने के चलते आरोपी की तलाश शुरू की और उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी ने हाथ जोड़कर माफी मांगी और भविष्य में किसी बहन या बेटी के साथ छेड़छाड़ न करने का आश्वासन दिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी अधेड़ पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है और घटना के अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Spread the love

Check Also

जैविक खेती अपनाकर मिट्टी की उर्वरता और आय बढ़ाएं किसान।

जैविक खेती अपनाकर मिट्टी की उर्वरता और आय बढ़ाएं किसान। बदायूं। यूपी डास्प की नमामि …