Breaking News

चंदौली में जामेश्वर महादेव मंदिर पर भैया दूज पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पुत्र प्राप्ति की कामना लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु।

चंदौली में जामेश्वर महादेव मंदिर पर भैया दूज पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पुत्र प्राप्ति की कामना लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चंदौली। उत्तर प्रदेश के सदर ब्लॉक के जामडीह गांव में स्थित ऐतिहासिक जामेश्वर महादेव मंदिर में भैया दूज पर हजारों श्रद्धालु पुत्र प्राप्ति की कामना के लिए जुटे। यह मंदिर जोड़ा शिवलिंग के लिए जाना जाता है, और श्रद्धालु यहाँ स्नान करने के बाद जलाभिषेक और दर्शन पूजन करते हैं। मान्यता है कि इस पवित्र सरोवर में स्नान करने से महिलाओं का बंध्यत्व दूर होता है और उन्हें संतान का वरदान प्राप्त होता है।

बुधवार को मंदिर में महिलाओं और पुरुषों का आस्था का सैलाब उमड़ा। महिलाएं पोखरे में स्नान करके पुराने कपड़े छोड़कर नए कपड़े धारण करती हैं, फिर शिवलिंग का जलाभिषेक और पूजा करती हैं। सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस और प्रशासन मुस्तैद रहे।

स्थानीय मान्यता है कि मंदिर की स्थापना लगभग 200 वर्ष पहले हुई थी। बताया जाता है कि गाजीपुर निवासी सुखलाल अग्रहरि वाराणसी जाते समय थककर जामडीह में विश्राम कर रहे थे। स्वप्न में भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए और मंदिर निर्माण का आदेश दिया। अगले दिन उन्होंने खुदाई की और दो शिवलिंग प्राप्त हुए। मंदिर बनने के बाद सुखलाल अग्रहरि को तीन पुत्र हुए, और तभी से यह परंपरा चल पड़ी कि संतान की कामना वाले भक्त इस मंदिर में आते हैं।

मेला हर साल दीपावली के अगले दिन भैया दूज पर आयोजित किया जाता है। भक्त मानते हैं कि इस दिन मंदिर के पास स्थित सरोवर में स्नान और जलाभिषेक करने से उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!