Breaking News

दुधिया रोशनी में जगमगाएगा सरोवर, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि ने लिया जायजा।

दुधिया रोशनी में जगमगाएगा सरोवर, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि ने लिया जायजा।

सैयदराजा (चंदौली)। छठ पर्व को लेकर नगर पंचायत सरोवर की तैयारियों का बुधवार को चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश कुमार उर्फ बाढू जायसवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने सरोवर में पानी की सफाई, रंग-रोगन और सुरक्षा व्यवस्था का सूक्ष्मता से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान राजेश कुमार ने तालाब में चूना और ब्लिचिंग पाउडर डालने सहित, घाटों के पास सुरक्षा के लिए पोल लगाने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छठ पूजा के दौरान कोई अप्रिय घटना न घटे।

चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि सरोवर में चार तैराकों की व्यवस्था की गई है और ब्रती महिलाओं के परिजनों के लिए बैठने की कुर्सी भी लगाई जाएगी। नगर पंचायत के मुख्य चार स्थानों पर स्थायी कुर्सियों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा, सरोवर के चारों ओर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, और पुलिस प्रशासन की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

नगर पंचायत में बुधवार से ही प्रकाश एवं पेय जल की सप्लाई, साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को कड़ा निर्देश दिया गया है।

निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के सभासद संतोष जायसवाल, सभासद प्रतिनिधि अंकित जायसवाल, राजू मद्देशिया, एवं सफाई कर्मी सलीम अंसारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!