Breaking News

शाहजहांपुर: गंभीर हालत में आई प्रसूता के लिए वरदान बने डॉ. केपी गुप्ता, सफल सिजेरियन से बचाई जच्चा-बच्चा की जान।

शाहजहांपुर: गंभीर हालत में आई प्रसूता के लिए वरदान बने डॉ. केपी गुप्ता, सफल सिजेरियन से बचाई जच्चा-बच्चा की जान।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: जनपद में अर्नव सर्जिकेयर हॉस्पिटल के चिकित्सक और समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता ने अपनी विशेषज्ञता का परिचय देते हुए एक अत्यंत जटिल केस में सफल सिजेरियन ऑपरेशन कर जच्चा और बच्चा दोनों की जान बचा ली। बेहद कम हीमोग्लोबिन और प्लेटलेट्स जैसी गंभीर स्थिति के चलते अन्य अस्पतालों द्वारा हाथ खड़े कर दिए जाने के बाद, इस सफल ऑपरेशन से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, श्रीमती माधवी को प्रसव के लिए अर्नव सर्जिकेयर हॉस्पिटल लाया गया था। जांच रिपोर्ट सामने आने पर डॉक्टरों के होश उड़ गए; महिला का हीमोग्लोबिन महज 5 ग्राम, प्लेटलेट्स मात्र 71 हजार और आरबीसी गिरकर 1.33 पर पहुंच गई थी।

स्थिति की नजाकत को भांपते हुए मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल समेत शहर के कई अन्य निजी अस्पतालों के चिकित्सकों ने हाई रिस्क बताते हुए शाहजहांपुर में ऑपरेशन करने से साफ मना कर दिया था और तीमारदारों को मरीज को तुरंत लखनऊ या बरेली रेफर करने की सलाह दी थी। डॉक्टरों ने यहां तक चेताया था कि इस हालत में जच्चा और बच्चे दोनों की जान को बड़ा खतरा है।

हर तरफ से मायूस होने के बाद परिजन मरीज को डॉ. केपी गुप्ता के पास लेकर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए डॉ. गुप्ता ने चुनौती स्वीकार की और 3 सितंबर 2026 को पूरी सावधानी के साथ सफल सिजेरियन ऑपरेशन को अंजाम दिया।

ऑपरेशन के बाद प्रसूता ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। वर्तमान में जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं। इस चमत्कारी सफलता के बाद परिजनों ने डॉ. गुप्ता और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया है। डॉ. केपी गुप्ता ने इस सफलता का श्रेय ईश्वर की कृपा को देते हुए कहा कि मां और नवजात दोनों का स्वस्थ होना उनके लिए सबसे बड़ी संतुष्टि है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा: दुलाई प्राथमिक विद्यालय को दोबारा खुलवाने की मांग: सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रदर्शन।

दुलाई प्राथमिक विद्यालय को दोबारा खुलवाने की मांग: सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी के नेतृत्व …