Breaking News

कासगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता दो नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपे।

कासगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता दो नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपे।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुण्डवारा/कासगंज: जनपद की थाना गंजडुण्डवारा पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुए दो बच्चों को सकुशल ढूंढ निकाला। पुलिस ने दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।

पुलिस को दी गई सूचना के मुताबिक, 4 सितंबर 2026 को मोहल्ला नगला भीकन निवासी मानसिंह ने पुलिस को बताया था कि उनका 11 वर्षीय बेटा और 9 वर्षीय भतीजा सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए थे और काफी तलाशने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में थाना गंजडुण्डवारा पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में दोनों बच्चों को गंजडुण्डवारा कस्बे से ही सकुशल बरामद कर लिया।

वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों बच्चों को उनके माता-पिता के हवाले कर दिया गया। बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों के आंसू खुशी में बदल गए। उन्होंने कासगंज पुलिस की संवेदनशीलता और त्वरित एक्शन की सराहना करते हुए दिल से धन्यवाद दिया।

इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना गंजडुण्डवारा के प्रभारी निरीक्षक चमन कुमार गोस्वामी और उनकी पूरी टीम शामिल रही।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, डीएम और एसपी ने की विशेष पूजा-अर्चना।

कासगंज पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, डीएम और एसपी ने की विशेष …