Breaking News

कासगंज पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, डीएम और एसपी ने की विशेष पूजा-अर्चना।

कासगंज पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, डीएम और एसपी ने की विशेष पूजा-अर्चना।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज: जनपद की पुलिस लाइन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष भजन संध्या और कृष्ण प्रकटोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने अपने परिवारों के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह द्वारा भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। मध्य रात्रि को कन्हैया के प्रकटोत्सव के पावन क्षणों पर डीएम और एसपी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। इस दौरान पूरा परिसर “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा।

जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित भजन संध्या में बाहर से आए कलाकारों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिन पर उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे। इस आयोजन को लेकर पुलिस लाइन परिसर को आकर्षक झांकियों, रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से बेहद खूबसूरती से सजाया गया था।

धार्मिक अनुष्ठान और आरती के उपरांत कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, उनके परिजनों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान जिला मुख्यालय के तमाम अधिकारी और पुलिस बल के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता दो नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपे।

कासगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता दो नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद, …