Breaking News

बदायूं में पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, सजे सांस्कृतिक कार्यक्रम।

बदायूं में पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, सजे सांस्कृतिक कार्यक्रम।

बदायूं: जनपद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व रिजर्व पुलिस लाइन में हर्षोल्लास और पारंपरिक आस्था के साथ मनाया गया। पुलिस परिवार और प्रशासनिक अधिकारियों ने इस पावन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान का जन्मोत्सव मनाया।

जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस लाइन स्थित मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया।

समारोह में पुलिस कर्मियों के बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन और उनकी बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा आमंत्रित कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति भजनों, नृत्य और पारंपरिक रासलीला का मंचन किया गया, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

इस भव्य आयोजन के दौरान मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर साई आश्रित शाखमुरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सहसवान शौर्य अरोड़ा, क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिन्द जादव सहित जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी और प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी और उनके परिवारजन मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता दो नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपे।

कासगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता दो नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद, …