Breaking News

बिसौली: बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, छापेमारी में चार पकड़े, लाखों का राजस्व वसूला।

बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, छापेमारी में चार पकड़े, लाखों का राजस्व वसूला।

आई एम खान 

बिसौली। विद्युत वितरण खंड के उपकेंद्र बगरैन क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीओ सौरभ सैनी के नेतृत्व में विद्युत विभाग और विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर अवैध बिजली उपयोग करने वालों पर शिकंजा कसा।

अभियान के दौरान चार परिसरों में बिना मीटर के अवैध कनेक्शन के जरिए बिजली का उपयोग करते हुए उपभोक्ता पकड़े गए। इनके खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इसके अलावा टीम ने अभियान के दौरान 20 उपभोक्ताओं से करीब एक लाख दस हजार रुपये का राजस्व भी वसूल किया।

एसडीओ सौरभ सैनी ने बताया कि यह कार्रवाई अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी के निर्देश पर की गई। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि बिजली चोरी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे केवल मीटर के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें और अवैध कनेक्शन से बचें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!