Breaking News

सहसवान की बेटी तूबा खानम ने AIBE-XXI परीक्षा में लहराया परचम, विधि व्यवसाय में रखा कदम।

सहसवान की बेटी तूबा खानम ने AIBE-XXI परीक्षा में लहराया परचम, विधि व्यवसाय में रखा कदम।

सहसवान। क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है कि सहसवान की होनहार बेटी तूबा खानम, पुत्री डॉ. राशिद अली खान ने प्रतिष्ठित ‘ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन’ (AIBE-XXI) में शानदार सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने अधिवक्ता के रूप में अपनी योग्यता सिद्ध कर ली है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

तूबा खानम की प्रारंभिक शिक्षा आर.के.एम. एकेडमी, राय साहब की कोठी, बाज़ार बिलसनगंज से हुई, जिसकी स्थापना शिक्षाविद आदर्श सक्सेना ने की थी। इसके उपरांत उन्होंने बांके बिहारी लॉ कॉलेज, उझानी से विधि स्नातक की डिग्री प्राप्त की। तूबा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और विक्रम सक्सेना के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।

AIBE-XXI उत्तीर्ण करने के बाद तूबा खानम अब वकालत करने के लिए पूरी तरह पात्र हो गई हैं। हालांकि, उनका अंतिम लक्ष्य केवल अधिवक्ता बनना ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा (PCS-J) परीक्षा उत्तीर्ण कर न्यायाधीश के रूप में न्यायपालिका में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।

तूबा खानम की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और शुभचिंतकों के लिए गर्व की बात है, बल्कि सहसवान और जनपद बदायूँ की अन्य बेटियों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि स्पष्ट लक्ष्य और ईमानदारी से की गई मेहनत से किसी भी शिखर को हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!