Breaking News

सहसवान में रोडवेज जैसी रंग-रूप वाली प्राइवेट बस दिखी, यात्री हो सकते हैं गुमराह। 

सहसवान में रोडवेज जैसी रंग-रूप वाली प्राइवेट बस दिखी, यात्री हो सकते हैं गुमराह। 

सहसवान (बदायूं)। सहसवान में रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बस जैसी रंग-रूप और डिजाइन वाली एक प्राइवेट बस देखे जाने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। बस को देखने वाले लोगों का कहना है कि पहली नजर में इसे सरकारी रोडवेज बस से अलग पहचान पाना आसान नहीं था।

बताया जा रहा है कि उक्त बस का पंजीकरण नंबर UP 15 ET 0817 है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई निजी बस रोडवेज जैसी पहचान का इस्तेमाल करती है, तो इससे आम यात्रियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोग भी भ्रमित हो सकते हैं। कई यात्री सरकारी बस समझकर ऐसी बसों में सवार हो जाते हैं।

मामले को लेकर लोगों ने परिवहन विभाग से जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि किसी निजी बस का रंग-रूप और प्रस्तुति सरकारी रोडवेज बस से इतनी मिलती-जुलती है कि यात्रियों को भ्रम हो, तो इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि सरकारी और निजी बसों की पहचान स्पष्ट होना आवश्यक है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा या भ्रम का सामना न करना पड़े।

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: काशिफ अली खान के आवास पर सपा के संभावित प्रत्याशी एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत।

सहसवान: काशिफ अली खान के आवास पर सपा के संभावित प्रत्याशी एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव …

error: Content is protected !!