Breaking News

सहसवान: काशिफ अली खान के आवास पर सपा के संभावित प्रत्याशी एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत।

सहसवान: काशिफ अली खान के आवास पर सपा के संभावित प्रत्याशी एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत।

सहसवान (बदायूँ)। समाजवादी पार्टी के 113 विधानसभा सहसवान से संभावित प्रत्याशी एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव का मोहल्ला शाहबाजपुर स्थित काशिफ अली खान के आवास पर पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया गया। समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया।

इस अवसर पर एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि काशिफ अली खान के साथ उनका पुराना और गहरा नाता है, जो सदैव बना रहेगा। काशिफ अली खान ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि गजेंद्र सिंह एक युवा और ऊर्जावान चेहरा हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को निराश नहीं किया जाएगा और सहसवान की जनता अपने प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर विधानसभा लखनऊ भेजेगी।

जनसंपर्क के दौरान एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव ने सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि बदायूँ जनपद में सपा शासनकाल में जितना विकास हुआ, उतना आज तक नहीं हुआ। उन्होंने जनता से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की।

इस दौरान कफील अहमद, शमी अहमद, इसरार अहमद, लाईक अहमद, पुत्तन खान, नुसरत खान, तनवीर खान, तौकीर खान, फरहान, जाबिर सलमानी, मुकीस खान, इमरत अली, अयाज उल इस्लाम, सुबहान, अमान, अज्जू, मोहित यादव, साबिर सलमानी, शादाब, सलिम सलमानी, हमदान खान, राजू, उजैर, सभासद मो. इनाम और बाहर मियां सहित दर्जनों स्थानीय लोग व समर्थक मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

शैलेन्द्र कुमार माहेश्वरी मोबाइल शॉप पता‌: नसरुल्लागंज रोड, अकबराबाद चौराहा, सहसवान (बदायूं)। मो०- 9719213512

Spread the love

error: Content is protected !!