Breaking News

बिसौली: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

बिसौली: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली: नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने आगामी कांवड़ यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए नगर की सफाई, स्ट्रीट लाइट और पेयजल व्यवस्था की गहन समीक्षा की। नगर पालिका कार्यालय में बुधवार को आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर बुनियादी नागरिक सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर जोर

नगर पालिका अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर 24 घंटे सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रहनी चाहिए और नियमित रूप से कूड़ा उठान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मुख्य मार्गों और पूजा स्थलों पर विशेष रूप से साफ-सफाई रखने, पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करने तथा सार्वजनिक शौचालयों की दिन में कई बार सफाई के साथ-साथ कीटाणुनाशक दवाओं का छिड़काव करने के आदेश दिए हैं। श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए भी पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है।

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

अबरार अहमद ने अधिकारियों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर कार्य में ढिलाई या उदासीनता पाई गई, तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार सख्त दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति में नगर पालिका की टीम पूरी तरह से सक्रिय रहेगी और श्रद्धालुओं की समस्याओं का तत्काल समाधान करेगी।

समीक्षा बैठक के दौरान प्रधान लिपिक मशकूर खान, लिपिक राजीव कुमार, यशोदा नंदन, सफाई नायक राजेश बाबू, अजय कुमार, विक्रम और शिवम सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!