Breaking News

पटियाली के सपा दावेदार चाहत मियां ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर सौंपा ज्ञापन।

पटियाली के सपा दावेदार चाहत मियां ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर सौंपा ज्ञापन।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

लखनऊ/कासगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पटियाली विधानसभा क्षेत्र के मजबूत दावेदार चाहत मियां ने शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान उन्होंने पटियाली क्षेत्र में मतदाता सूची से जुड़ी गंभीर विसंगतियों को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपी।

चर्चा के दौरान चाहत मियां ने वर्ष 2026 की मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत सामने आई गड़बड़ियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2700 के करीब डबल वोट दर्ज हैं, जिन्हें हटाने और सूची को दुरुस्त करने की तत्काल आवश्यकता है। साथ ही, लगभग 8 हजार नए मतदाताओं के नाम सूची से छूटने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।

चाहत मियां ने अपनी सक्रियता का प्रमाण देते हुए बताया कि उन्होंने अब तक 5 हजार नए वोटर्स के फॉर्म-6 भरवाकर बीएलओ से उनकी बाकायदा रिसीविंग प्राप्त कर ली है, ताकि प्रशासन स्तर पर किसी भी प्रकार की धांधली न हो सके और पार्टी के संभावित वोटों को सुरक्षित किया जा सके। उनकी इस सतर्कता और जमीनी मेहनत की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा सराहना की जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चाहत मियां के इन प्रयासों से आगामी दिनों में कासगंज जनपद में समाजवादी पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने याद दिलाया कि इससे पूर्व भी मतदाता सूची और बूथ प्रबंधन में की गई उनकी इसी कड़ी मेहनत का परिणाम था कि अलीगढ़ मंडल में समाजवादी पार्टी ने एकमात्र पटियाली विधानसभा सीट पर शानदार जीत दर्ज की थी। उनके इसी समर्पण को देखते हुए 14 सितंबर 2021 को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें लखनऊ बुलाकर विशेष रूप से सम्मानित भी किया था। मुलाकात के दौरान जिला महासचिव (अल्पसंख्यक सभा कासगंज) फैजान चाहत, वजाहत चाहत और सलमान खान भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने टीम की मुस्तैदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार जनता के बीच सक्रिय रहने और संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने का निर्देश दिया।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!