Breaking News

दहगवां: गांव नसीरपुर टप्पा मलसई में रहस्यमय बुखार का कहर, दो सगे भाइयों की मौत से गांव में मातम।

दहगवां: गांव नसीरपुर टप्पा मलसई में रहस्यमय बुखार का कहर, दो सगे भाइयों की मौत से गांव में मातम।

दहगवां (बदायूं)। जिले के स्वास्थ्य केंद्र दहगवां क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नसीरपुर टप्पा मलसई में रहस्यमय बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। इस बुखार ने एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की जान ले ली है, जिससे पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है।

परिजनों के अनुसार, होरीलाल के 20 वर्षीय पुत्र मोरपाल और 18 वर्षीय पुत्र ब्रजेश को चार दिन पहले तेज बुखार आया था। बुखार के साथ-साथ दोनों भाइयों को कमजोरी और उल्टी की शिकायत थी। परिजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार होने के बजाय स्थिति गंभीर होती गई और अंततः इलाज के दौरान दोनों भाइयों की मौत हो गई।

दो मौतों के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अभी भी कई अन्य लोग बुखार की चपेट में हैं, जिससे डर का माहौल बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिलते ही एक टीम गांव पहुंची है और स्थिति का जायजा ले रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने गांव में तत्काल मेडिकल कैंप लगाने और स्वास्थ्य कर्मियों को घर-घर जाकर सर्वे करने के कड़े निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और बुखार के लक्षण दिखते ही तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में उपचार कराएं। बचाव के लिए पानी उबालकर पीने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!