Breaking News

शाहजहाँपुर: 74वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, एसपी सौरभ दीक्षित ने किया उद्घाटन।

शाहजहाँपुर: 74वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, एसपी सौरभ दीक्षित ने किया उद्घाटन।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। जी.एफ. कॉलेज के मैदान में सोमवार को 74वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 (बरेली जोन) का शानदार शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन आयोजन सचिव एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिभागी टीमों की आकर्षक परेड की सलामी ली और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने कहा कि खेल पुलिस बल में शारीरिक दक्षता, मानसिक मजबूती, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को सुदृढ़ करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के आधिकारिक शुभारंभ की घोषणा के साथ ही मैदान में मुकाबलों का दौर शुरू हो गया। शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 13 से 15 जुलाई तक चलेगी, जिसमें बरेली जोन के विभिन्न जनपदों की टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने खिलाड़ियों के आवास, भोजन, सुरक्षा और चिकित्सा सहित सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!