Breaking News

तेलंगाना में राजनैतिक मुलाकातों का दौर: फखरे अहमद शोबी और पूर्व सांसद दाऊद अहमद ने दिग्गज नेताओं से की शिष्टाचार भेंट।

तेलंगाना में राजनैतिक मुलाकातों का दौर: फखरे अहमद शोबी और पूर्व सांसद दाऊद अहमद ने दिग्गज नेताओं से की शिष्टाचार भेंट।

संवाददाता, सालिम रियाज 

हैदराबाद/बदायूँ। उत्तर प्रदेश के प्रमुख समाजसेवियों और वरिष्ठ राजनेताओं का देश के विभिन्न राज्यों के शीर्ष नेतृत्व के साथ संवाद का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी क्रम में वरिष्ठ नेता फखरे अहमद शोबी ने अपने तेलंगाना दौरे के दौरान वहाँ की कई महत्वपूर्ण राजनैतिक और खेल जगत की हस्तियों से भेंट कर विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।

दौरे के दौरान फखरे अहमद शोबी ने तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TPCC) के कैंपेन कमेटी चेयरमैन, AICC के आधिकारिक प्रवक्ता और पूर्व लोकसभा सांसद श्री मधु गौड़ यास्खी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान देश के वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत मंथन हुआ। श्री यास्खी ने फखरे अहमद शोबी द्वारा समाज के प्रति किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इसके बाद फखरे अहमद शोबी और पूर्व सांसद दाऊद अहमद ने तेलंगाना सरकार के मंत्री और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन से भी मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में खेल जगत के अनुभवों, युवा कल्याण योजनाओं और अल्पसंख्यक समाज के विकास जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

इस पूरे दौरे के दौरान फखरे अहमद शोबी और पूर्व सांसद दाऊद अहमद के साथ बदायूँ की बिल्सी विधानसभा के पूर्व विधायक हाजी बिट्टन और मो. सामी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इन मुलाकातों को आगामी समय के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहाँ विकास और राजनैतिक समन्वय पर जोर दिया गया है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: काशिफ अली खान के आवास पर सपा के संभावित प्रत्याशी एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत।

सहसवान: काशिफ अली खान के आवास पर सपा के संभावित प्रत्याशी एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव …

error: Content is protected !!