Breaking News

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 घंटे में सुलझाई गुत्थी।

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 घंटे में सुलझाई गुत्थी।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र से लापता हुईं दो नाबालिग बालिकाओं को स्थानीय पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने महज 18 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बालिकाओं के सुरक्षित मिल जाने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि 18 जुलाई को एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी। पीड़ित के अनुसार, उनकी 15 वर्षीय पुत्री और भांजी पीलीभीत स्थित अपनी बुआ के घर जाने के लिए निकली थीं, लेकिन वे वहां नहीं पहुंचीं और लापता हो गईं। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं की त्वरित बरामदगी के लिए विशेष टीमों का गठन किया। जनपदीय सर्विलांस सेल और थाना सदर बाजार की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गहन छानबीन के आधार पर प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस की तत्परता का ही परिणाम रहा कि घटना के करीब 18 घंटे के भीतर ही 19 जुलाई को दोनों बालिकाओं को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

सकुशल बरामदगी के बाद दोनों बालिकाओं को नियमानुसार थाना सदर बाजार लाया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस ऑपरेशन को सफल बनाने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक विवेक कुमार, कांस्टेबल जयभगवान और महिला कांस्टेबल स्वाती शामिल रहीं।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, गर्रा नदी के संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण।

शाहजहांपुर में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, गर्रा नदी के संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण। मुबारक …