Breaking News

सहसवान में बिजली विभाग का सघन अभियान, बकायेदारों पर गिरी गाज, अवैध कनेक्शनों पर एफआईआर।

सहसवान में बिजली विभाग का सघन अभियान, बकायेदारों पर गिरी गाज, अवैध कनेक्शनों पर एफआईआर।

सहसवान, बदायूं। नगर क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा चलाए गए सघन चेकिंग अभियान से बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। सहसवान विद्युत उपखंड अधिकारी विपिन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टाउन-1 फीडर क्षेत्र में विजिलेंस टीम और स्मार्ट मीटर टीम के संयुक्त सहयोग से व्यापक कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान बकाया बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उनकी विद्युत लाइनों को काट दिया गया। साथ ही जिन उपभोक्ताओं की लाइन पहले से कटी हुई थी, उनकी भी जांच की गई। जांच के दौरान अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की गई।

इसके अतिरिक्त, ऐसे उपभोक्ताओं की भी जांच की गई जिनका स्वीकृत विद्युत लोड कम पाया गया। विभाग द्वारा नियमानुसार उनका लोड बढ़ाया गया, जिससे राजस्व हानि को रोका जा सके।

विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि बिजली चोरी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके और उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जा सके।

इस दौरान विद्युत विभाग, विजिलेंस टीम और स्मार्ट मीटर टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!