Breaking News

कासगंज में कांवड़ यात्रा की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, डीएम और एसपी ने लहरा गंगा घाट का लिया जायजा।

कासगंज में कांवड़ यात्रा की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, डीएम और एसपी ने लहरा गंगा घाट का लिया जायजा।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। आगामी श्रावण मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने संयुक्त रूप से थाना सोरों क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध लहरा गंगा घाट का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने तैयारियों का बारीकी से जायजा लेते हुए सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। घाट पर सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी और गोताखोरों की तैनाती की जाएगी। पूरे क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जाएगा और बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की जाएगी और गहरे पानी वाले क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके अलावा, घाट पर 24 घंटे स्वास्थ्य शिविर और एंबुलेंस तैनात रहेगी। साथ ही स्वच्छ पेयजल, मोबाइल शौचालय और मार्गों पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात को सुगम बनाने के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। घाटों और प्रमुख मार्गों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी, महिला पुलिस और एंटी रोमियो स्क्वाड की तैनाती की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जाएगी ताकि कोई असामाजिक तत्व भ्रामक सूचना या अफवाह न फैला सके। अधिकारियों ने साफ कहा कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी सदर/सहावर, क्षेत्राधिकारी नगर, थाना प्रभारी सोरों सहित लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग और नगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बाइट- प्रणय सिंह, जिलाधिकारी, कासगंज।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!