Breaking News

74वीं पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता: बरेली पुरुष और शाहजहाँपुर की महिला टीम बनी चैंपियन, डीआईजी-एसपी ने किया सम्मानित।

74वीं पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता: बरेली पुरुष और शाहजहाँपुर की महिला टीम बनी चैंपियन, डीआईजी-एसपी ने किया सम्मानित।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर: 74वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 (बरेली जोन) का शानदार समापन बुधवार को जी.एफ. कॉलेज ग्राउंड में हुआ। रोमांच से भरे फाइनल मुकाबलों में बरेली की पुरुष टीम और शाहजहाँपुर की महिला टीम ने अपने-अपने वर्गों में बाजी मारते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।

फाइनल मुकाबलों में कड़ी टक्कर देखने को मिली। पुरुष वर्ग के फाइनल में बरेली और शाहजहाँपुर की टीमें निर्धारित समय तक 1-1 गोल की बराबरी पर थीं। इसके बाद हुए रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में बरेली ने 4-1 के अंतर से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं, महिला वर्ग के खिताबी मुकाबले में भी कांटे की टक्कर रही, जहाँ शाहजहाँपुर की महिला टीम ने पेनल्टी शूटआउट में बरेली को 2-1 से हराकर गौरव हासिल किया।

प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। पुरुष वर्ग में रामपुर के नरेन्द्र सिंह को 6 गोल करने के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर’ चुना गया। महिला वर्ग में शाहजहाँपुर की सुधा रावत को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर’ के सम्मान से नवाजा गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली रेंज, आईजी अजय कुमार साहनी और शाहजहाँपुर के पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। आईजी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि पुलिसकर्मियों में अनुशासन और टीम भावना को भी विकसित करते हैं।

इस अवसर पर एसपी सिटी देवेंद्र कुमार सहित जनपद के तमाम राजपत्रित अधिकारी, विभिन्न जिलों से आए पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में सभी खिलाड़ियों को खेल भावना और समर्पण के साथ भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!