Breaking News

NEET 2026: मुहीउद्दीनपुर की बेटी अनम अंसारी ने 98.95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रोशन किया सहसवान का नाम।

NEET 2026: मुहीउद्दीनपुर की बेटी अनम अंसारी ने 98.95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रोशन किया सहसवान का नाम।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान (बदायूँ)। क्षेत्र के मुहीउद्दीनपुर की बेटी अनम अंसारी ने नीट (NEET) 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। अनम ने 98.95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह गौरव हासिल किया है।

अनम अंसारी, श्री आफाक अहमद (अंसारी आयरन स्टोर) की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सफलता की खबर मिलते ही घर पर रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का तांता लग गया है, जो मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

अनम की इस कामयाबी पर उनके परिजनों ने गर्व जताया है। जानकारी के अनुसार, अनम समाज सेवी ताहिर हुसैन अंसारी की भतीजी हैं। इसके साथ ही, वह जिले के प्रसिद्ध बच्चों के डॉक्टर इत्तेहाद आलम की सगी बहन शबनम जहाँ की बेटी हैं।

अनम की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार का बल्कि सहसवान का भी मान बढ़ाया है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!