Breaking News

गंजडुंडवारा: कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक, दुकानदारों को दिए निर्देश।

गंजडुंडवारा: कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक, दुकानदारों को दिए निर्देश।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। आगामी कांवड़ यात्रा और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय कोतवाली परिसर में रविवार को पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और जनसुविधाओं से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक में कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा, बिजली आपूर्ति, सड़क की स्थिति और साफ-सफाई जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को आश्वस्त किया कि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। संबंधित विभागों को यात्रा से पूर्व सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

कोतवाली प्रभारी राधेश्याम ने बैठक के दौरान विशेष रूप से मांस, मछली और अंडे का व्यापार करने वाले दुकानदारों के लिए सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा की अवधि के दौरान इन सामग्रियों की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने इन निर्देशों का उल्लंघन किया, तो उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बैठक में उपस्थित नागरिकों और व्यापारियों ने प्रशासन के निर्देशों का स्वागत करते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। नगर के अनेक जिम्मेदार नागरिकों, धर्मगुरुओं और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई इस बैठक में सभी ने मिल-जुलकर त्योहार मनाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: काशिफ अली खान के आवास पर सपा के संभावित प्रत्याशी एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत।

सहसवान: काशिफ अली खान के आवास पर सपा के संभावित प्रत्याशी एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव …

error: Content is protected !!