Breaking News

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी (बदायूँ)। बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम दीननगर शेखपुर में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाते हुए एक लाख की नगदी और कीमती जेवरात चोरी कर लिए। सुबह घर में सामान बिखरा देख घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

पीड़ित जयपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात उनका परिवार छत पर सो रहा था। चोरों ने छत के रास्ते से घर में प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि जीने के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था, जिसे चोरों ने शातिर तरीके से खोल लिया। घर के भीतर दाखिल होकर चोरों ने उनके छोटे बेटे के कमरे को खंगाला और वहां रखी 1 लाख रुपये की नगदी व सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।

चोरी का अहसास तब हुआ जब रविवार सुबह परिवार की नींद खुली। घर के कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और जीने का दरवाजा खुला हुआ था। चोरी की घटना की खबर क्षेत्र में फैलते ही हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही बिल्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: काशिफ अली खान के आवास पर सपा के संभावित प्रत्याशी एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत।

सहसवान: काशिफ अली खान के आवास पर सपा के संभावित प्रत्याशी एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव …

error: Content is protected !!