Breaking News

बिसौली: मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक, सिखाए आत्मरक्षा के गुर।

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक, सिखाए आत्मरक्षा के गुर।

आई एम खान 

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सर्वा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला उपनिरीक्षक पूजा तोमर ने किया, जिसमें छात्राओं को सुरक्षा, अधिकारों और कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक पूजा तोमर ने छात्राओं को नए आपराधिक कानूनों, न्याय प्रक्रिया और अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने की सलाह दी और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सही कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर भी सिखाए गए, जिससे वे विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी भी प्रकार की असुरक्षा की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सहायता लेना जरूरी है।

महिला कांस्टेबल कृष्ण ने छात्राओं को 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) और 181 (महिला हेल्पलाइन) नंबरों की जानकारी देते हुए इनके उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया।

इस अवसर पर महिला कांस्टेबल लक्ष्मी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …