Breaking News

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। वरिष्ठ सर्जन एवं समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता को समाजसेवा और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप’ द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय होटल रॉयल पन्ना में किया गया।

इस सम्मान को प्राप्त करने के उपरांत डॉ. केपी गुप्ता ने ‘चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप’ और अपने सभी शुभचिंतकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। डॉ. गुप्ता ने दोहराया कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े जरूरतमंदों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित रहना उनका मुख्य उद्देश्य है, जिसे वे निरंतर जारी रखेंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों और ग्रुप के सदस्यों ने डॉ. केपी गुप्ता द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि डॉ. गुप्ता का सेवा भाव समाज के लिए एक बड़ा उदाहरण है। समारोह में कई गणमान्य नागरिक और चिकित्सक मित्र उपस्थित रहे, जिन्होंने डॉ. गुप्ता को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: काशिफ अली खान के आवास पर सपा के संभावित प्रत्याशी एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत।

सहसवान: काशिफ अली खान के आवास पर सपा के संभावित प्रत्याशी एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव …

error: Content is protected !!