Breaking News

गंजडुंडवारा के कैफ़ मंसूरी ने नीट री-एग्जाम में फहराया परचम, 609 अंक प्राप्त कर पूरा किया डॉक्टर बनने का सपना।

गंजडुंडवारा के कैफ़ मंसूरी ने नीट री-एग्जाम में फहराया परचम, 609 अंक प्राप्त कर पूरा किया डॉक्टर बनने का सपना।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के आगे कठिन राहें भी आसान हो जाती हैं, इसे साबित कर दिखाया है गंजडुंडवारा के मोहल्ला खैरू निवासी मोहम्मद कैफ़ मंसूरी ने। कैफ़ ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम में 720 में से शानदार 609 अंक हासिल कर 3201वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि के साथ ही उनका एमबीबीएस डॉक्टर बनने का सपना साकार हो गया है।

कैफ़ की यह सफलता इसलिए भी विशेष है क्योंकि उन्होंने किसी बड़े कोचिंग संस्थान का सहारा लेने के बजाय घर पर ही रहकर स्व-अध्ययन (सेल्फ स्टडी) किया। परीक्षा में 20 लाख से अधिक छात्रों के शामिल होने के बावजूद कैफ़ ने 600 से 700 अंक प्राप्त करने वाले चुनिंदा दस हजार मेधावी छात्रों में अपना स्थान बनाया है। उनके मामा अजमल हुसैन मंसूरी ने बताया कि कैफ़ बचपन से ही मेधावी रहे हैं और तैयारी के दौरान उन्होंने पूर्ण एकाग्रता बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया और मोबाइल से दूरी बनाए रखी।

कैफ़ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अहमदाबाद के आर्मी स्कूल से और 10वीं व 12वीं की पढ़ाई महताबराय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिकहरा (गंजडुंडवारा) से पूर्ण की है। उनके पिता शमशेर ख़ान मंसूरी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं, जिन्होंने अपने बेटे की शिक्षा में हमेशा प्रोत्साहन दिया। वहीं, उनकी माँ समीना बेगम ने घर पर पढ़ाई के लिए अनुकूल और शांत माहौल तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके बड़े भाई मोहम्मद ज़ैद भी उनकी इस सफलता पर बेहद गौरवान्वित हैं।

कैफ़ की यह उपलब्धि उन हजारों छात्रों के लिए एक प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने का हौसला रखते हैं। अपनी मेहनत और लगन से कैफ़ ने न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे गंजडुंडवारा और जनपद का मान बढ़ाया है। उनकी इस कामयाबी पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: काशिफ अली खान के आवास पर सपा के संभावित प्रत्याशी एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत।

सहसवान: काशिफ अली खान के आवास पर सपा के संभावित प्रत्याशी एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव …

error: Content is protected !!