Breaking News

उझानी: ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सहसवान के माधव प्रताप का जलवा, स्वर्ण पदक जीत बढ़ाया जिले का मान।

उझानी: ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उझानी के माधव प्रताप का जलवा, स्वर्ण पदक जीत बढ़ाया जिले का मान।

उझानी, बदायूं: स्थानीय सिटी मॉल में आयोजित ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, उझानी के कक्षा 12 के छात्र माधव प्रताप सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। माधव की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे विद्यालय और जनपद में खुशी की लहर है।

माधव प्रताप ने यह सफलता अपने कोच हरपाल सिंह यादव के कुशल मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण के दम पर हासिल की है। प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

माधव की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक श्री नीलांशु अग्रवाल और प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र भट्ट ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि माधव की सफलता उसके कठोर परिश्रम, अनुशासन और खेल के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। उसकी यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने भी माधव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि माधव अपनी मेहनत जारी रखते हुए भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं देश का नाम और अधिक रोशन करेगा। माधव की इस जीत पर विद्यालय परिवार के अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी हर्ष व्यक्त किया है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!