Breaking News

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी 

बलरामपुर। जनपद के थाना सादुल्ला नगर क्षेत्र में पुलिस की एक साहसिक और मानवीय कार्यशैली देखने को मिली है। यहाँ के ग्राम नेवादा में एक युवक करीब 20 फुट गहरी सुरंगनुमा गड्ढे में फंस गया था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने अपनी जान की परवाह किए बिना युवक को सकुशल बाहर निकाला और समय पर प्राथमिक उपचार देकर उसे नया जीवन दान दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम नेवादा निवासी रामविलास (35 वर्ष) अपने पुराने और अर्ध-क्षतिग्रस्त मिट्टी के मकान के भीतर बनी एक गहरी सुरंग में फंस गया है। बताया जा रहा है कि यह सुरंग किसी अज्ञात जंगली जानवर द्वारा खोदी गई थी। मलबे के कारण स्थिति बेहद विकट थी और हर पल धंसने का खतरा बना हुआ था।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। सुरंग के मुहाने से आवाज देने पर मलबे के नीचे से युवक की हल्की सांसों की आवाज सुनाई दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मी अमजद खान ने अदम्य साहस का परिचय दिया और स्वयं संकरी सुरंग के भीतर दाखिल हुए। उन्होंने बेहद सावधानी से मलबे को हटाते हुए युवक को बाहर निकाला।

उतरौला के पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) जितेन्द्र कुमार ने बताया कि युवक को बाहर निकालते ही उसे तत्काल आपातकालीन प्राथमिक चिकित्सा के रूप में सीपीआर दिया गया। इसके बाद सरकारी एंबुलेंस की सहायता से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादुल्ला नगर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर रेस्क्यू और सीपीआर मिलने के कारण अब युवक की हालत स्थिर है।

सादुल्ला नगर पुलिस के इस त्वरित निर्णय, सूझबूझ और मानवीय प्रयास की स्थानीय लोगों व प्रबुद्ध वर्ग द्वारा जमकर सराहना की जा रही है। आम तौर पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठने वाले सवालों के बीच, इस साहसिक घटना ने खाकी के मानवीय चेहरे को एक बार फिर सिद्ध कर दिया है।

Byte – जितेंद्र कुमार CO उतरौला

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, गर्रा नदी के संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण।

शाहजहांपुर में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, गर्रा नदी के संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण। मुबारक …