Breaking News

बिसौली: गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण, स्टॉक और आपूर्ति व्यवस्था की ली जानकारी।

गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण, स्टॉक और आपूर्ति व्यवस्था की ली जानकारी।

आई एम खान 

बिसौली। सोमवार को पूर्ति निरीक्षक पीयूष गंगवार ने क्षेत्र की श्री गुरु कृपा भारत गैस एजेंसी, दूंदपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम में मौजूद गैस सिलेंडरों के स्टॉक का एजेंसी के ऑनलाइन स्टॉक स्टेटस से मिलान कर सत्यापन किया।

निरीक्षण के दौरान पूर्ति निरीक्षक ने एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की कतार और गैस वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से गैस आपूर्ति और वितरण से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं को सलाह दी कि गैस बुकिंग के लिए एजेंसी पर आने के बजाय ऑनलाइन माध्यम, मोबाइल एप या मिस्ड कॉल सुविधा का उपयोग करें, जिससे अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके।

पीयूष गंगवार ने लोगों से गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है।

इसी क्रम में सप्लाई इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह ने राधा गोविंद गैस एजेंसी, पुसगंवा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम में मौजूद गैस सिलेंडरों के स्टॉक का एजेंसी से प्राप्त ऑनलाइन स्टॉक स्टेटस के आधार पर सत्यापन किया। साथ ही एजेंसी संचालक और प्रबंधक को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं के बीच गैस आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की भ्रांति न फैलने दें।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी भी गैस एजेंसी के खिलाफ ओवर रेटिंग या उपभोक्ताओं से अधिक पैसा वसूलने की शिकायत मिलती है तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान पूर्ति लिपिक अमित कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!