Breaking News

बिसौली: तरावीह के दौरान नफीस मस्जिद में कुरआन शरीफ हुआ मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन की मांगी गई दुआ।

तरावीह के दौरान नफीस मस्जिद में कुरआन शरीफ हुआ मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन की मांगी गई दुआ।

आई एम खान 

बिसौली। पवित्र रमजान माह के दौरान नगर की नफीस मस्जिद में तरावीह की नमाज के बीच कुरआन शरीफ मुकम्मल होने पर खास दुआ का आयोजन किया गया। इस मौके पर देश में अमन, शांति और खुशहाली के लिए अल्लाह से दुआएं मांगी गईं।

बताया जाता है कि रमजान की पच्चीसवीं तारीख को तरावीह की नमाज के दौरान हाफिज मजहर खान ने कुरआन शरीफ मुकम्मल कराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर मुल्क की तरक्की, आपसी भाईचारे और सलामती की दुआ की।

मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा के प्रिंसिपल मौलाना इफ्तेखार हुसैन अशरफी ने कहा कि कुरआन शरीफ इंसानियत को सच्चाई, इंसाफ और नेक रास्ते पर चलने की शिक्षा देता है। यह पूरी दुनिया को मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे का पैगाम देता है।

कादरी मस्जिद के इमाम कारी अफलाक रजा उबैसी ने कहा कि रमजान का महीना इबादत, सब्र और रहमत का महीना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मुकद्दस महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करें, कुरआन की तिलावत करें और जरूरतमंदों की मदद करें।

रजा मस्जिद के इमाम हाफिज शरीफ रजा जामी ने मुसलमानों से रमजान के आखिरी अशरे में ज्यादा इबादत करने, दुआ मांगने और अपने गुनाहों की माफी तलब करने की नसीहत की।

इस मौके पर हाफिज अली अशरफी, हाफिज कमरुज्जमा, हाफिज जीशान, हाफिज मोहसिन, मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा के सदर इरशाद खान, रिजवान रजा, डॉ. अरशद, भूरे कुरैशी, शाहिद मलिक, मुस्तकीम कुरैशी, रियासत खान, सलीम मंसूरी, अमन खान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!