Breaking News

कासगंज: मथुरा-बरेली हाईवे पर एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलटा, रिसाव से इलाके में मचा हड़कंप।

मथुरा-बरेली हाईवे पर एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलटा, रिसाव से इलाके में मचा हड़कंप।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज।

जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में मथुरा-बरेली हाईवे पर मोहनपुरा के पास सोमवार को एलपीजी गैस से भरा एक कैप्सूल टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने के बाद उसमें से गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लेने के प्रयास शुरू कर दिए।

बताया जा रहा है कि टैंकर गुजरात के कांडला पोर्ट से एलपीजी गैस लेकर बरेली की ओर जा रहा था। इसी दौरान मथुरा-बरेली हाईवे पर मोहनपुरा के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से टैंकर पलट गया।

घटना की जानकारी मिलते ही गैस कंपनी की टेक्निकल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने गैस के रिसाव को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए। एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन ने हाईवे के यातायात को डायवर्ट कर दिया, ताकि किसी भी बड़े हादसे से बचा जा सके। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!