Breaking News

रोहितास पाल हत्याकांड: पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट परिजन पहुंचे मुख्यमंत्री दरबार, लगाई न्याय की गुहार।

रोहितास पाल हत्याकांड: पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट परिजन पहुंचे मुख्यमंत्री दरबार, लगाई न्याय की गुहार।

शैलेश सिंह, संवाददाता 

चंदौली। जनपद चंदौली के मुगलसराय क्षेत्र में हुए रोहितास पाल हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार पुलिस की अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की जांच अधूरी है और घटना को अंजाम देने वाला मुख्य शूटर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इसी को लेकर पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाने मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंचा।

परिजनों का कहना है कि इस मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन हत्या करने वाला मुख्य आरोपी फरार है। जब तक मुख्य शूटर की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उन्हें न्याय नहीं मिल सकता।

इस दौरान पीड़ित परिवार के साथ भाजपा विधायक रमेश जायसवाल भी मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे। विधायक रमेश जायसवाल ने इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा—

“अपराधी की कोई जाति नहीं होती। निर्दोष व्यक्ति को गलत तरीके से फंसाना नहीं चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।”

पीड़ित परिजनों ने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और तेज़ जांच कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी निर्दोष को फंसाना नहीं, बल्कि सच्चे दोषियों को सजा दिलाना है।

फिलहाल इस प्रकरण में शासन और पुलिस प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!