Breaking News

शाहजहांपुर: महापौर ने पशुओं की निरंतर स्वास्थ्य निगरानी सुनिश्चित करने पर दिया जोर।

महापौर ने पशुओं की निरंतर स्वास्थ्य निगरानी सुनिश्चित करने पर दिया जोर।

पशु प्रजनन नियंत्रण केन्द्र एवं श्वान गृह का किया निरीक्षण।

मुबारक अली | संवाददाता

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर की महापौर अर्चना वर्मा ने गुरुवार को नगर स्थित पशु प्रजनन नियंत्रण केन्द्र एवं श्वान गृह (Animal Birth Control Centre) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र की व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने स्वच्छता व्यवस्था, पशुओं के उपचार एवं देखभाल की सुविधाएं, चिकित्सकीय संसाधन, ऑपरेशन प्रक्रिया तथा समग्र संचालन प्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने केन्द्र में उपचाराधीन पशुओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए उनके स्वास्थ्य, रख-रखाव, नियमित टीकाकरण एवं नसबंदी कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली।

महापौर ने विशेष रूप से यह भी देखा कि केन्द्र में पशुओं के साथ मानवीय एवं संवेदनशील व्यवहार किया जा रहा है या नहीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पशुओं की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को केन्द्र की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए गए। महापौर ने स्वच्छता मानकों के पालन, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता, प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती तथा पशुओं की निरंतर स्वास्थ्य निगरानी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि पशु प्रजनन नियंत्रण कार्यक्रम को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित किया जाए, ताकि आवारा श्वानों की संख्या को वैज्ञानिक एवं मानवीय दृष्टिकोण से नियंत्रित किया जा सके और आमजन को सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!