Breaking News

बम धमाके के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर किन्नर समाज का चहनियां चौराहा जाम।

बम धमाके के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर किन्नर समाज का चहनियां चौराहा जाम।

एसपी व डीएम को मौके पर बुलाने की मांग, पुलिस समझाने में जुटी।

शैलेश सिंह, संवाददाता 

चहनियां (चंदौली)। मोहरगंज में किन्नर के घर हुए बम धमाके के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज किन्नर समाज के सैकड़ों लोगों ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे चहनियां चौराहे को जाम कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि बम धमाके के मुख्य आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

बताया गया कि रविवार को मोहरगंज में खुशबू किन्नर के घर पर बम धमाका हुआ था, जिसमें उनकी हत्या का प्रयास किया गया। इस मामले में खुशबू किन्नर द्वारा नामजद शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर बलुआ पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया था, लेकिन मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है।

इसी को लेकर आक्रोशित किन्नर समाज के लोग बुधवार सुबह चहनियां चौराहे पर एकत्र हो गए और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की और अपनी मांगों पर अड़े रहे।

मौके पर मौजूद पुलिस बल प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास करता रहा, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच सका था। बलुआ थाना अध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति लगातार प्रदर्शनकारियों से संवाद कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास कर रहे थे।

चौराहा जाम होने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!