Breaking News

इटावा: इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की सराहनीय पहल, 167 निराश्रित बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान।

इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की सराहनीय पहल, 167 निराश्रित बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत 167 निराश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव की खुशियों से जोड़ा गया, जिससे उनके चेहरों पर उत्साह और मुस्कान देखने को मिली।

सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को महोत्सव परिसर का भ्रमण कराया गया तथा उन्हें झूलों और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद दिलाया गया। साथ ही बच्चों के लिए भोजन एवं नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक कार्यक्रमों के बीच बच्चों ने महोत्सव का भरपूर आनंद उठाया।

रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर दिखाई देती खुशी और उल्लास ने सेवा कार्य को और भी सार्थक बना दिया।

रक्तदाता समूह की ओर से इस सेवा कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समूह ने कहा कि भविष्य में भी बच्चों की खुशियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर डॉ. स्नेहलता, विभा चतुर्वेदी, राजीव नरूका, पंकज भदौरिया, राजेश दुबे, धनंजय सिंह, विमलेश तिवारी, कुलदीप गुप्ता, गोपाल शुक्ला, दीपक तोमर, एडवोकेट सतीश चंद्र, अर्पित चौहान, शरद तिवारी, सौरभ परिहार, शिवम राजपूत, आदित्य प्रताप सिंह, शिवम चौधरी, गौरव गोयल, अंकित चौहान, चिराग वर्मा एवं सचिन वर्मा उपस्थित रहे।

इसके साथ ही श्री जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज, बुआपुर इकदिल एवं विहान बालिका एवं बालक आवासीय विद्यालय इटावा की वार्डन मीना त्यागी, ज्योति रॉय, आंचल सिंह, सुमनलता, नीलम, अजय प्रताप और पंकज भी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!