Breaking News

इटावा: लखनऊ में 12 दिवसीय एसडीआरएफ प्रशिक्षण संपन्न, इटावा की आपदा मित्र टीम आज लौटेगी।

लखनऊ में 12 दिवसीय एसडीआरएफ प्रशिक्षण संपन्न, इटावा की आपदा मित्र टीम आज लौटेगी।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। लखनऊ के महेवा स्थित राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) केंद्र में आयोजित 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। इस प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश के 13 जिलों से आए आपदा मित्रों ने प्रतिभाग किया। समापन अवसर पर एसडीआरएफ के सेनानायक शोभनाथ यादव ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर सभी प्रतिभागियों को सफल प्रशिक्षण के लिए बधाई दी।

समापन समारोह के दौरान 13 जिलों के कमांडरों को विशेष किट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही सभी आपदा मित्रों को प्रशिक्षण पूर्ण होने के प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, किट और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। सेनानायक ने आपदा मित्रों के समर्पण और भविष्य में आपदा प्रबंधन में उनकी भूमिका की सराहना की।

इस मौके पर मेजर राम बाबू, इंस्ट्रक्टर राजेश सिंह, अशोक सिंह, अजय सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, किशन कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे। आपदा विशेषज्ञ अवनीश दुबे और फर्स्ट बैच कमांडर भारत सिंह राजपूत ने भी सभी आपदा मित्रों को शुभकामनाएं दीं। इसके उपरांत इटावा टीम के कमांडर विमल राजपूत अपनी टीम के साथ आपदा विशेषज्ञों से भेंट करेंगे।

गुरुवार सुबह सभी आपदा मित्र अपने-अपने जिलों के लिए रवाना होंगे। इटावा जिले की टीम में अंकित राजपूत, राघवेंद्र बाबू, हर्षित यादव, देव श्री, अनुज तिवारी, राजकिशोर, राम जी, रोहित, आर्यन, अवनीश, अंकित, शिवम, गौरव, आदित्य, प्रांशु, रोहन, रितांशु और अभिषेक चौधरी शामिल हैं। वहीं महिला आपदा मित्रों में अनुप्रिया, स्नेहलता, रीना, अलका और नीरू शामिल रहीं।

प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटने के बाद आपदा मित्र अपने-अपने जिलों में आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!