Breaking News

जिलाधिकारी ने विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश।

जिलाधिकारी ने विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को जिले में जारी विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हनुमत धाम के समीप खन्नौत नदी पर निर्माणाधीन रिवर फ्रंट, बरेली मोड़ चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य तथा गर्रा नदी से निकली अजीजगंज पंप कैनाल पर बन रही 1200 मीटर सीसी लाइनिंग परियोजना की प्रगति का जायज़ा लिया।

रिवर फ्रंट में दीवार निर्माण व पथ विकास कार्य तेज़ी से जारी

जिलाधिकारी ने पक्का पुल से लेकर नए नदी घाट तक बन रही पक्की दीवार, पथ विकास व हनुमत धाम के चारों ओर किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य की समीक्षा की। निरीक्षण के समय टो-वॉल का निर्माण कार्य प्रगति पर पाया गया।

अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता प्रथम ने बताया कि कार्य की भौतिक प्रगति लगभग 40 प्रतिशत पूरी हो चुकी है तथा शेष कार्य अगले 2–3 माह में पूर्ण कर लिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवतापूर्ण, तेज़ गति से और निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं।

बरेली मोड़ चौड़ीकरण—पोल और पेड़ों को शिफ्ट करने के निर्देश

बरेली मोड़ पर चल रहे चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्माण में बाधा बन रहे विद्युत पोल, ई-बस स्टैंड और पेड़ों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने कहा कि सड़क के फर्श का कार्य आकर्षक व रंगीन (कलरफुल) रूप में तैयार कराया जाए, ताकि प्रवेश मार्ग अधिक सुंदर और व्यवस्थित दिखे। नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरे हों।

अजीजगंज पंप कैनाल—नहर की चौड़ाई समान रखने के निर्देश

जिलाधिकारी ने गर्रा नदी से निकली अजीजगंज पंप कैनाल पर 1200 मीटर सीसी लाइनिंग निर्माण की प्रगति का भी जायज़ा लिया।

उन्होंने अधिशासी अभियंता को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि नहर की चौड़ाई पूरे मार्ग में एक समान रखी जाए और निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, शारदा नहर खंड के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता प्रथम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!