Breaking News

राजकीय आईटीआई में इंटेलीस्मार्ट द्वारा रोजगार उन्मुख कैंपस ड्राइव का आयोजन‌।

राजकीय आईटीआई में इंटेलीस्मार्ट द्वारा रोजगार उन्मुख कैंपस ड्राइव का आयोजन‌।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। रौजा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में गुरुवार को देश की प्रमुख ऊर्जा प्रबंधन कंपनी इंटेलीस्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर द्वारा युवाओं के लिए रोजगार अवसर उपलब्ध कराने हेतु कैंपस ड्राइव आयोजित किया गया। मुख्य कार्यक्रम से पहले छात्रों के लिए ‘स्टूडेंट ट्रेनिंग इन इलेक्ट्रीशियन प्रोग्राम’ (STEP) के नाम से एक विशेष प्रशिक्षण सत्र हुआ, जिसमें विशेषज्ञों ने बिजली से जुड़े कार्यों की तकनीकी जानकारी और सुरक्षा मानकों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता और निवाजपुर के पार्षद अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि शाहजहांपुर के युवाओं के लिए यह अवसर गर्व की बात है, क्योंकि अब नामी कंपनियां यहां आकर रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने छात्रों से इस मौके का पूरा लाभ उठाने और परिश्रम व ईमानदारी से काम कर जिले का नाम रोशन करने की अपील की।

भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है कि युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण दोनों मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब उद्योग उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिसका लाभ सीधे युवाओं को मिल रहा है।

प्लेसमेंट अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि कैंपस ड्राइव में इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, वायरमैन और पावर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रेड्स के कुल 135 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 43 छात्रों को ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में आईटीआई के सहायक प्लेसमेंट अधिकारी प्रशांत कुमार और अनुदेशक संजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

इंटेलीस्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर आगामी वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र में दक्ष जनशक्ति तैयार करने के लिए पूरे देश में युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दे रही है। कंपनी का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में 10,000 युवाओं को प्रशिक्षित करना है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में 93 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य भी कंपनी को सौंपा गया है।

‘स्टेप’ कार्यक्रम कौशल विकास को नई दिशा देने वाली पहल मानी जा रही है, जिसका उद्देश्य तकनीकी शिक्षा और रोजगार क्षमता के बीच की दूरी को कम करना है। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार उत्तर प्रदेश जैसे तेजी से उभरते राज्य में इस पहल को व्यापक सफलता मिलने की संभावनाएं हैं।

प्रशिक्षण आयोजित कराने में रुचि रखने वाले व्यक्ति या संस्थान इंटेलीस्मार्ट से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!