Breaking News

अल-हफीज़ एजुकेशनल एकेडमी में बाल दिवस पर बच्चों ने मनाया खुशियों का उत्सव।

अल-हफीज़ एजुकेशनल एकेडमी में बाल दिवस पर बच्चों ने मनाया खुशियों का उत्सव।

सहसवान, बदायूं। अल-हफीज़ एजुकेशनल एकेडमी में शुक्रवार को बाल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही विद्यालय परिसर में बच्चों की चहल-पहल और शिक्षकों द्वारा की गई आकर्षक सजावट ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। विद्यालय में प्रवेश करते ही हर ओर रंग-बिरंगी सजावट, पोस्टर और गुब्बारों ने बच्चों का स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई। शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना और शुभकामना संदेशों ने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं को चॉकलेट और छोटे उपहार देकर सम्मानित किया गया, जिसे पाकर बच्चे अत्यंत उत्साहित दिखाई दिए।

प्रार्थना सभा के बाद विद्यालय में पूरे दिन मनोरंजन और गतिविधियों का दौर चलता रहा। छात्राओं के लिए म्यूजिकल चेयर, आर्म रेसलिंग, वॉलीबॉल प्रतियोगिता, फन गेम्स तथा अन्य खेलों का आयोजन किया गया। बच्चों ने इन सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा तथा जोश का शानदार प्रदर्शन किया। मैदान में बच्चों की तालियों और हँसी की गूंज पूरे दिन वातावरण को जीवंत बनाए रखी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही। उन्होंने न केवल गतिविधियों का संचालन किया बल्कि बच्चों के साथ सहभागिता करते हुए उन्हें प्रोत्साहित भी किया।

प्रधानाचार्या श्रीमती तरन्नुम एम. चौधरी ने बाल दिवस पर छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने खुशी और उत्साह के साथ दिनभर की गतिविधियों का आनंद लिया। बाल दिवस का यह आयोजन छात्रों के लिए यादगार बन गया और उनके लिए यह दिन खुशियों से भरा एक विशेष अनुभव साबित हुआ।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!