Breaking News

सहसवान पुलिस और गौकश के बीच मुठभेड़, एक आरोपी घायलावस्था में गिरफ्तार।

सहसवान पुलिस और गौकश के बीच मुठभेड़, एक आरोपी घायलावस्था में गिरफ्तार।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, (बदायूं)। सहसवान क्षेत्र में रविवार की देर रात पुलिस और गौकशी में लिप्त एक आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना के संबंध में बताया गया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति, जो पहले भी कई बार गौवंश वध के मामलों में जेल जा चुका है, वह पुनः गौकशी की योजना बना रहा है। सूचना पर थाना सहसवान प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह पुलिस बल के साथ टेढ़ा घाट पुल के पास पहुंचे और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने खुद को बचाने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

पुलिस ने मौके से आरोपी एजाद पुत्र नन्हे, निवासी ग्राम भवानीपुर खैरू, थाना सहसवान, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए।

घायल आरोपी को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार आरोपी एजाद के खिलाफ गौकशी, पशु क्रूरता, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

आरोपी एजाद का आपराधिक इतिहास: उस पर थाना सहसवान में दर्ज केस —

  • मु.अ.सं. 243/23 धारा 3/5/8 CS एक्ट
  • मु.अ.सं. 354/21 धारा 3/5/8 CS एक्ट
  • मु.अ.सं. 353/21 धारा 3/25 A एक्ट
  • मु.अ.सं. 352/21 धारा 147/148/149/307 IPC
  • मु.अ.सं. 70/20 धारा 3/5/8 CS एक्ट
  • मु.अ.सं. 534/19 धारा 3/5/8 CS एक्ट व 11 पशु क्रूरता अधिनियम
  • मु.अ.सं. 342/16 धारा 3/5/8 CS एक्ट
  • मु.अ.सं. 211/16 धारा 3/5/8 CS एक्ट
  • मु.अ.सं. 620/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट
  • मु.अ.सं. 635/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट
  • मु.अ.सं. 433/25 धारा 3/25(1-B)(a) A एक्ट

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह, उपनिरीक्षक यशपाल सिंह, गिरीश कुमार, हेड कांस्टेबल शीलेन्द्र कुमार, कांस्टेबल विजय कुंडू, देवेन्द्र कुमार, रमन अत्री, पवन कुमार, अजीत कुमार, सुमित कुमार आदि शामिल रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया और क्षेत्राधिकारी सहसवान कर्मवीर सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!